मिर्जापुर में नकाबपोश बाइक सवारों ने स्कूटी सवार महिला के कान से बाली छीनी, फरार

  • रिपोर्ट- मंजय वर्मा

मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के बड़ी बसही कलां में शेमफोर्ड विद्यालय के पास नकाबपोश अपराधियों ने एक महिला से लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। घटना गुरुवार देर शाम की है, जब बाबा मोदनवाल पक्का घाट विंध्याचल निवासी अपनी पत्नी के साथ मिर्जापुर से शॉपिंग कर स्कूटी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान अपाचे बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने उनकी स्कूटी के पास आकर महिला के कान से पीली धातु की बाली छीन ली और तेजी से फरार हो गए। छीना-झपटी के दौरान महिला का कान कट गया, जिससे वह घायल हो गई।

घटना को पीड़ित महिला ने विंध्याचल थाना कोतवाली पर पहुंचकर बताई और इसकी करना चाही लेकिन विंध्याचल कोतवाली ने बताया कि यह कटरा कोतवाली का मामला है यहां नहीं लिखा जाएगा आप कटरा कोतवाली मीरजापुर जाइए । घायल महिला को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.