Gold And Silver Price Today (7 अगस्त 2025): सोने ने पार किया 1 लाख का आंकड़ा, चांदी भी हुई महंगी

IBJA के ताजा आंकड़ों के मुताबिक 24 कैरेट सोना ₹100452 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹113485 प्रति किलो पहुंची

  • रिपोर्ट- मंजय वर्मा

नई दिल्ली, 7 अगस्त 2025 —भारत में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। गुरुवार सुबह देशवासियों को उस समय आश्चर्य हुआ जब 24 कैरेट सोना ₹1 लाख के आंकड़े को पार कर ₹100452 प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। वहीं, चांदी की कीमत ₹113485 प्रति किलो दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार यह रिकॉर्ड स्तर है।

  आज के सोना-चांदी के दाम (Gold, Silver Price Today):
शुद्धता सुबह का रेट (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट ₹100452
23 कैरेट ₹100050
22 कैरेट ₹92014
18 कैरेट ₹75339
14 कैरेट ₹58764
चांदी (999 शुद्धता) ₹113485 प्रति किलो

  बीते दिन क्या थे भाव?
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, बुधवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना ₹200 की बढ़त के साथ ₹99020 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था। जबकि पिछले सत्र में यह ₹98820 था। वहीं चांदी ₹500 बढ़कर ₹1,12,500 प्रति किलो हो गई थी।

 अंतरराष्ट्रीय बाजार की स्थिति:
हाजिर सोना: 0.52% की गिरावट के साथ $3363.35 प्रति औंस

हाजिर चांदी: 0.12% की गिरावट के साथ $37.76 प्रति औंस

  सोना वायदा भाव:
बाजार में मजबूत मांग और निवेशकों की लिवाली के चलते बुधवार को MCX पर अक्टूबर डिलीवरी वाला सोना वायदा ₹236 बढ़कर ₹1,01,102 प्रति 10 ग्राम पहुंच गया।

  चांदी वायदा भाव:
वहीं कमजोर मांग के चलते सितंबर डिलीवरी वाली चांदी वायदा कीमत ₹230 घटकर ₹1,13,274 प्रति किलो हो गई।

 विशेषज्ञों की राय:
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सौमिल गांधी के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय अनिश्चितता, अमेरिका के टैरिफ और मुद्रास्फीति आशंकाओं के चलते निवेशकों ने कीमती धातुओं की ओर रुख किया है।

एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी ने डॉलर इंडेक्स की मजबूती को कीमतों में दबाव का कारण बताया।

अबांस फाइनेंशियल के चिंतन मेहता ने कहा कि अमेरिकी व्यापार नीतियों के चलते निवेशक सतर्क हैं जिससे सोने को समर्थन मिल रहा है।

सोना और चांदी की कीमतों में जारी तेजी घरेलू निवेशकों के लिए नई उम्मीदें लेकर आई है, वहीं बाजार विश्लेषकों की नजरें अब फेडरल रिजर्व की अगली नीतियों और वैश्विक आर्थिक घटनाओं पर टिकी हुई हैं। यदि यह तेजी जारी रही, तो आगामी त्योहारों और शादी के सीज़न में आभूषण खरीदना आम आदमी के लिए और महंगा साबित हो सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.