पटवाई पुलिस ने 10 लीटर कच्ची शराब के साथ 1 अभियुक्त किया गिरफ्तार, गंज पुलिस ने चोरी के माल सहित एक चोर दबोचा

रामपुर, 5 अगस्त। जनपद रामपुर की पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दो अलग-अलग मामलों में सफलता हासिल की है। थाना पटवाई पुलिस और थाना गंज पुलिस ने दो अभियुक्तों को अवैध शराब और चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया है।

पटवाई पुलिस की कार्रवाई:
थाना पटवाई पुलिस ने ग्राम जिवाई कदीम निवासी जागीर सिंह पुत्र बंता सिंह को अवैध रूप से कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे ग्राम जिवाई कदीम से चक्की फार्म की ओर जाने वाले रास्ते से पकड़ा, जहां वह एक प्लास्टिक की जरीकेन में 10 लीटर खाम कच्ची शराब लेकर जा रहा था। अभियुक्त के विरुद्ध थाना पटवाई पर मु.अ.सं. 112/25 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है।

गंज पुलिस की कार्रवाई:
वहीं दूसरी ओर थाना गंज क्षेत्र में दिनांक 4 अगस्त 2025 को वादी की तहरीर पर मु.अ.सं. 159/2025 धारा 303(2) बीएनएस के तहत एक चोरी का मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसमें धर्मकांटा बिलासपुर गेट के पास से इंजीनियरिंग टूल्स से भरे दो प्लास्टिक कट्टों की चोरी हुई थी।
थाना गंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त मोबीन पुत्र मुन्ने खां निवासी नानकार (हाल निवासी ब्लॉक नं. 14, मोहल्ला चपटा कॉलोनी) को ई-रिक्शा से चोरी का सामान बेचने ले जाते समय बगी अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने चोरी गए दो अदद कट्टों समेत पूरा माल बरामद कर लिया है। गिरफ्तारी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक रामपुर ने दोनों टीमों को अपराध पर लगाम कसने के लिए सराहना दी है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.