DM पवन कुमार गंगवार आईएएस की अध्यक्षता में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस, 132 प्रार्थना पत्र मे 16 का मौके पर हुआ निस्तारण
- रिपोर्ट: मंजय वर्मा
उत्तर प्रदेश जनपद मिर्जापुर मे संपूर्ण तहसील समाधान दिवस की सदर तहसील में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा एवं एस पी सीटी नितेश सिंह ने भी जन सुनवाई का हिस्सा रहे।जिलाधिकारी आदेशानुसार एसडीएम सदर गुलाब चंद्र सीओ सिटी विवेक जावला सीओ सदर अमर बहादुर द्वारा भी जन सुनवाई किए और अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जन सेवा सर्वोपरि है इसमें कोई लापरवाही ना करें अन्यथा उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। तेज उप जिलाधिकारी गुलाबचंद ने वार्तालाप के दौरान बताया कि संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर कुल 132 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ जिसमे से 16 का निस्तारण मौके पर किया गया शेष प्रार्थना पत्रों को पुलिस एवं राजस्व टीम गठित करके निस्तारण करने का निर्देश दिया गया। तहसीलदार सदर विशाल कुमार शर्मा नायब तहसीलदार सुरेंद्र प्रताप सिंह वीडियो 96 पहाड़ी कोन सीटी एसडीयो विद्युत ईओ नगर पालिका मिर्जापुर , कछवां सभी थानों एसआई एवं तहसील कर्मी उपस्थिति रहे।
