प्रोफेसर अजीत कुमार चतुर्वेदी बने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के नए कुलपति, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति

  • रिपोर्ट: सुकेश पांडेय

 वाराणसी। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय, उच्च शिक्षा विभाग ने बुधवार को बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के नए कुलपति के रूप में प्रोफेसर अजीत कुमार चतुर्वेदी की नियुक्ति की आधिकारिक घोषणा की।

भारत की माननीय राष्ट्रपति, विश्वविद्यालय की विजिटर के रूप में, प्रो. अजीत कुमार चतुर्वेदी को यह नियुक्ति प्रदान की है। वह वर्तमान में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं।

शासनादेश के अनुसार, उनकी नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्षों के लिए या 70 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक, जो भी पहले हो, के लिए प्रभावी रहेगी।

कुलपति नियुक्ति से जुड़ी प्रमुख बातें:
प्रो. चतुर्वेदी की सेवाएं बीएचयू अधिनियम, परिनियमों और अध्यादेशों के तहत निर्धारित शर्तों के अनुसार होंगी।

नियुक्ति पत्र शिक्षा मंत्रालय के संख्या 2-4/2024-सीयू.II दिनांक 31 जुलाई, 2025 के आदेश के माध्यम से जारी किया गया है।

इस नियुक्ति की सूचना बीएचयू पंजीयक, आईआईटी कानपुर निदेशक, राष्ट्रपति सचिवालय, यूजीसी सचिव, और अन्य संबंधित विभागों को भेज दी गई है।

प्रो. अजीत कुमार चतुर्वेदी का संक्षिप्त परिचय
प्रो. चतुर्वेदी आईआईटी कानपुर में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग से जुड़े हैं और शिक्षा व शोध के क्षेत्र में उनका व्यापक अनुभव रहा है। वे इससे पहले आईआईटी रुड़की के निदेशक भी रह चुके हैं और उच्च शिक्षा क्षेत्र में नेतृत्व के लिए जाने जाते हैं।

इस नियुक्ति के साथ बनारस हिंदू विश्वविद्यालय को एक अनुभवी और शिक्षाविद कुलपति मिला है, जिनसे शिक्षा, शोध और नवाचार के क्षेत्र में संस्थान को नई ऊंचाईयों पर ले जाने की उम्मीद की जा रही है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.