सोशल मीडिया पर फर्जी वीडियो वायरल करने वाला आरोपी शरफराज अली गिरफ्तार

रामपुर, थाना गंज। थाना गंज क्षेत्र के मोहल्ला शुतरखाना में एक महिला पर कथित चाकू हमले की फर्जी वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल करने वाले युवक शरफराज अली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह वीडियो बिना किसी सत्यापन के सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया था, जिससे जनता में दहशत फैल गई।

जानकारी के अनुसार, शरफराज अली पुत्र जफर अली निवासी आजाद हॉस्पिटल नानकार, थाना गंज द्वारा इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया गया था जिसमें यह दावा किया गया कि एक महिला को छत पर कपड़े सुखाने के दौरान अज्ञात चोर ने चाकू मारकर घायल कर दिया।

वीडियो पर गंज पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया और मौके की जांच की। जांच में यह झूठा और भ्रामक निकला। महिला के परिजनों और स्वयं पीड़िता ने बताया कि किसी प्रकार का हमला नहीं हुआ, बल्कि छत पर कपड़े सुखाने के दौरान महिला फिसल गई और दीवार पर लगी टीन से उसके हाथ में चोट लग गई।

इस आधार पर थाना गंज पुलिस ने शरफराज अली को पुराना गंज से गिरफ्तार कर उसके खिलाफ फर्जी खबर फैलाने, सामाजिक भय उत्पन्न करने व शांति भंग करने की धाराओं में वैधानिक कार्रवाई की है।

गिरफ्तार करने वाली टीम:

उपनिरीक्षक संदीप शर्मा

कांस्टेबल विकास कुमार (बिल संख्या 784)

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि बिना पुष्टि के कोई भी जानकारी सोशल मीडिया पर साझा न करें, ऐसा करना कानूनन अपराध है और इसके लिए कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.