नगरपालिका ऐलनाबाद की सीमावृद्धि के संबंध में सुझाव और आपत्तियाँ आमंत्रित

ऐलनाबाद,सिरसा, 29 जुलाई(एम पी भार्गव): नगरपालिका ऐलनाबाद की सीमाएं बढ़ाने के संबंध में शहरी स्थानीय निकाय विभाग द्वारा प्राथमिक अधिसूचना जारी की गई है। जारी अधिसूचना अनुसार नागरिक छह सप्ताह के अंदर अपनी आपत्तियाँ, सुझाव या राय उपायुक्त के माध्यम से भेज सकते हैं।
नगरपालिका ऐलनाबाद की सीमा विस्तार बारे जारी अधिसूचना नगरपालिका कार्यालय ऐलनाबाद के नोटिस बोर्ड पर देखी जा सकती है। इस अधिसूचना बारे किसी भी व्यक्ति को आपत्ति या सुझाव हो तो वे उपायुक्त सिरसा के समक्ष 11 अगस्त, 2025 तक रख सकते हैं। नगरपालिका ऐलनाबाद की सीमा वृद्धि को लेकर उपायुक्त के माध्यम से नागरिक तय समय के अंदर जो आपत्ति या सुझाव देंगे, उनकी जांच पड़ताल के बाद टिप्पणियाँ और अनुशंसा के साथ विभाग को भेजा जाएगा।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.