चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ की 30 दिसंबर से शुरू होने वाली परीक्षाओं के समय में हुआ आंशिक संशोधन

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ की 30 दिसंबर से होने वाली परीक्षाओं में समय में विश्वविद्यालय द्वारा आंशिक संशोधन किया गया है| प्राप्त
जानकारी के अनुसार प्रथम पाली की परीक्षा का समय जो पूर्व में प्रातः 9:00 बजे से 12:00 बजे निर्धारित था, में आंशिक संशोधन करते हुए अब प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक का किया गया है | वहीं द्वितीय पाली में संपन्न होने वाली परीक्षाओं के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है वे सभी परीक्षाएं पूर्व में निर्धारित समय एवं तिथि के अनुसार ही संपन्न होगी|

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.