28 जुलाई को हरियाणवी महिलाओं को सरकार की ओर से मिल सकती है कोई बड़ी सौगात  

ऐलनाबाद ,24 जुलाई ( एम पी भार्गव )28 जुलाई को पावन पर्व तीज का राज्य स्तरीय समारोह अंबाला में मनाया जा रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री नायब सैनी हरियाणवी महिलाओं को कोई सौगात दे सकते हैं। महिला सशक्तिकरण अधिनियम पर अमलीजामा पहनाने में सक्रिय हरियाणा की नायब सरकार की बदौलत महिलाओं की राजनीति में भागीदारी तेजी पकड़ रही है और यही कारण कहा जा सकता है कि हरियाणा के राजनीतिक मानचित्र में बदलाव आना शुरू हो गया है। पूरे प्रदेश में पंचायती चुनावों में आधी आबादी की आधी भागीदारी पहले से ही बनी हुई है, जबकि हाल ही में हुए दस नगर निगम चुनाव में सात महिलाएं मेयर निर्वाचित हुई है, जिनमें पानीपत से कोमल सैनी, गुरुग्राम से राज रानी मल्होत्रा, यमुनानगर से सुमन बाहमणी, करनाल से रेणुबाला, अंबाला से सैलजा सचदेवा शामिल हैं। हरियाणा से एक ही महिला सैलजा सिरसा की सांसद हैं, जबकि किरण चौधरी और रेखा शर्मा राज्यसभा है। इसी प्रकार कालका से शक्ति रानी, नारायण गढ़ से शैली चौधरी, मुलाना से पूजा चौधरी, साढौरा से रेणुबाला,राई से कृष्णा गहलावत, जुलाना से विनेश फौगाट, हिसार से सावित्री जिंदल, तोशाम से श्रुति चौधरी, अटेली से आरती राव, नांगल चौधरी से मंजू चौधरी, कलानौर से शकुंतला खटक, पटौदी से बिमला चौधरी विधानसभा सदस्य हैं, जिनमें से श्रुति और आरती राव मंत्री मंडल में है। खेल जगत में भी हरियाणा की महिलाओं की विशेष पहचान है। महिलाओं की राजनीति में सक्रिय भागीदारी को देखते हुए इनैलो ने अपनी तेजतर्रार धुरंधर सुनैना चौटाला को फील्ड में उतार दिया है। हरियाणा की महिलाओं को भाजपा के प्रति आकर्षित करने के लिए भाजपा ने लाडो लक्ष्मी योजना पर अपना फोकस बनाना शुरू कर दिया है। इस योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रही महिलाओं को 2100 रुपए प्रति माह दिए जाने हैं। यह योजना भाजपा के लिए संजीवनी बना सकती है। वर्तमान में हरियाणा की नगर परिषद गोहाना में लक्ष्मी विरमानी, नारनौल में कमलेश, कैथल में सुरभि गर्ग, बहादुरगढ़ में सरोज रानी, जींद से अनुराधा सैनी, सोहना से अंजू, पालिका नारायण गढ़ से रिंकी वालिया, रतिया से प्रीति खन्ना, भूना से अर्चना असीजा, सफीदों से अनीता रानी, लाडवा से साक्षी खुराना, घरौंडा से हैप्पी गुप्ता, निसिंग से रोजी सिंगला, साढौरा से शालिनी शर्मा, नरवाना से मुकेश रानी, कुंडली से शिमला,चुका से रेखा रानी, नांगल चौधरी से प्रिया सैनी, महम से भारती चेयरपर्सन है,जो बखूबी आमजन की उम्मीदों पर खरा उतर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.