रामपुर पहुंचे सांसद नदवी, शोक संवेदना के साथ कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

रामपुर:  सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ट्रेन से रामपुर पहुंचे, रामपुर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने सांसद नदवी का फूल माला पहनकर जोरदार स्वागत किया गया. सांसद नदवी ग्राम सोनपुर में बबलू पत्रकार के भाई के दफन में शामिल हुए और मरहूम की मगफिरत की दुआ की गई,
सांसद नदवी ग्राम कोटा जागीर पहुंचे जहां पर अभी 2 दिन पहले ही तीन बच्चियों की पानी में डूब कर मौत हो गई थी उनके घर वालों के साथ दुख दर्द व्यक्त किया और परिवार वालों को भरोसा दिलाया कि मैं जिला प्रशासन से बात करके तीनों बच्चों के परिवार वालों को आर्थिक सहायता दिलाऊंगा,
सांसद नदवी जी ने बिलासपुर शमा मैरिज हॉल में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया तथा कहा कि आने वाले समय में समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी और मैं रामपुर जिले की जनता से अपील करता हूं कि नए वोटरों का काम चल रहा है सभी लोग अपने घरों में नए वोट बनवाएं तथा बूथ कार्यकर्ता भी अपने अपने भूथो पर जाकर लोगों से मिलकर जिनकी उम्र 18 साल हो गई उनके वोट बनवाएं जिससे 2027 में समाजवादी पार्टी का भूथ जीते और समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाए सावन माह में लोग कावड़ लेने जा रहे हैं और पुलिस प्रशासन के द्वारा कावड़ियों पर लाठियां चार्ज किया जा रहा है सरकार कबाड़ियों की सुरक्षा देने में भी विफल साबित हो रही है.

MP Nadvi reached Rampur, addressed the workers with condolences
सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने ग्राम एरो में पूर्व विधायक शराफत यार खान के बाग में पी डी ए की पंचायत की पी डी ए की पंचायत में नदवी साहब ने कहा कि हर वर्ग बीजेपी की नीतियों से तंग आ चुका है और 2027 में समाजवादी पार्टी की तरफ देख रहा है हम सबको मिलकर 2027 में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को दूसरी बार मुख्यमंत्री बनाना है सांसद नदवी ने बिलासपुर नगर पालिका में अपना प्रतिनिधि अतर खान को नियुक्त किया गया, इस दौरान सांसद नदवी के साथ के साथ पूर्व विधायक शराफत यार खा सरदार तेजिंदर सिंह बदन सिंह यादव राम बहादुर दिवाकर अब्दुल सलाम साहब याकूब खान अतहर खान अनस खान परवेज खा मामू डॉक्टर मकतब अहमद सांसद मीडिया प्रभारी महबूब अली पाशा एडवोकेट हाफिज नूरी शोएब किंग नासिर शेख जमील सैफी जुबेर अहमद आसिफ अरशद अली एडवोकेट उस्मान रियाज अहमद नदीम आदि शामिल रहे.

Leave A Reply

Your email address will not be published.