ऑपरेशन परवाह में उत्कृष्ट कार्य के लिए सोशल मीडिया सेल रामपुर को एसपी ने किया सम्मानित
बरेली जोन में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर पुलिस अधीक्षक रामपुर ने दिए प्रशस्ति पत्र
रामपुर। “ऑपरेशन परवाह” के तहत डिजिटल रोड सेफ्टी अभियान में शानदार प्रदर्शन करने पर सोशल मीडिया सेल, रामपुर के कर्मियों को पुलिस अधीक्षक रामपुर द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन कर्मियों को दिया गया जिन्होंने जनपद रामपुर को बरेली जोन में प्रथम स्थान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
यह अभियान 19 अप्रैल 2025 से 19 मई 2025 तक एडीजी बरेली जोन के निर्देशन में चलाया गया था। अभियान की सफलता पर 12 जून 2025 को बरेली में सोशल मीडिया टीम को जोन कार्यालय पर सम्मानित किया गया था। अब उसी कड़ी में 18 जुलाई 2025 को पुलिस अधीक्षक रामपुर ने स्थानीय स्तर पर भी टीम के योगदान को सराहते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया।
एसपी रामपुर का संदेश:
एसपी रामपुर ने कहा कि सोशल मीडिया अफवाहों से लड़ने और आमजन को सही सूचना देने का सबसे प्रभावी माध्यम है। ऑपरेशन परवाह जैसे अभियानों से सोशल मीडिया पर नकारात्मक प्रवृत्तियों को मुंहतोड़ जवाब दिया जा सकता है और जनमानस तक सही जानकारी पहुंचाई जा सकती है।
1 करोड़ से अधिक लोगों तक पहुंचा अभियान:
ऑपरेशन परवाह को
1,00,50,530 डिजिटल व्यूज
10,41,943 सोशल मीडिया इंटरैक्शन (लाइक, शेयर, रिप्लाई) मिले।
अभियान के तहत
5785 पोस्ट,
1828 पोस्टर,
2618 टेम्पलेट्स,
210 पेपर कटिंग्स,
1144 वीडियो का प्रयोग किया गया।
प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने वाले कर्मी:
निरीक्षक जयवीर सिंह
उप निरीक्षक अजय शर्मा
कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-बी विपिन कुमार
मुख्य आरक्षी अनिल गिल, अरविन्द कुमार, अमित कुमार, राहुल कुमार
आरक्षी अंकुर तोमर, रजनीश सिंह, शशिपाल, दीपक कुमार, संदीप कुमार, सुमित कुमार (यातायात)
महिला आरक्षी शालिनी चौहान
प्रभावी रणनीति का बना आधार:
सोशल मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना स्तर पर बनाए गए वॉट्सऐप ग्रुप्स और नोडल अधिकारियों की नियुक्ति से अभियान को जन-जन तक पहुँचाया गया। स्कूल, कॉलेज, खेल मैदान और सार्वजनिक कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को प्रत्यक्ष रूप से जागरूक किया गया।
श्रावण मास / कांवड़ यात्रा के मद्देनजर एसपी रामपुर ने किया रूट का निरीक्षण
पुलिस अधीक्षक रामपुर ने आज 18 जुलाई 2025 को पवित्र श्रावण मास व कांवड़ यात्रा को लेकर कोसी पुल जीरो प्वाइंट से शहजादनगर जीरो प्वाइंट तक का भ्रमण किया। उन्होंने कांवड़ियों की कुशलता पूछी और ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ताकि यात्रा निर्विघ्न और सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सके।
रामपुर पुलिस प्रशासन सतर्क, सोशल मीडिया और सड़कों पर दोनों मोर्चों पर सक्रिय।
