बाराबंकी: कक्षा में बेहोश होकर गिरी छात्रा नंदिनी, अस्पताल में हुई मौत, स्कूल में मचा हड़कंप

  • रिपोर्ट- कपिल सिंह राजपुत

बाराबंकी ।। शहर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, लखपेड़ाबाग में शुक्रवार को उस समय अफरातफरी मच गई जब कक्षा 11 की छात्रा नंदिनी अचानक क्लासरूम में बेहोश होकर गिर पड़ी। स्कूल प्रशासन ने तत्काल उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मूल रूप से टिकैतनगर थाना क्षेत्र के न्यामतगंज निवासी राजितराम की पुत्री नंदिनी सुबह तक पूरी तरह स्वस्थ थी और सामान्य रूप से पढ़ाई कर रही थी लेकिन अचानक क्लास में बेहोश होने के बाद उसकी मौत ने न सिर्फ स्कूल प्रशासन को बल्कि पूरे शहर को हैरानी में डाल दिया है। छात्रा की मौत की खबर फैलते ही स्कूल में शोक की लहर दौड़ गई। सहपाठी और शिक्षक स्तब्ध हैं।
बताया जा रहा है कि नंदिनी की तबीयत बिगड़ने से पहले किसी भी तरह की अस्वस्थता या परेशानी की कोई जानकारी सामने नहीं आई थी। स्कूल प्रशासन और परिजन इस असामयिक घटना को लेकर पूरी तरह से हैरान हैं।
बताते चलें कि कुछ ही सप्ताह पूर्व बाराबंकी के सेंट एंथोनी स्कूल में भी एक छात्र की तबीयत अचानक बिगड़ने से मौत हो गई थी। वह घटना स्कूल गेट पर हुई थी और छात्र को तत्काल अस्पताल भी ले जाया गया था, जहां उसकी जान नहीं बच सकी थी।

इस तरह किया दूसरा  मामला है जिससे शिक्षा विभाग कि नहीं बहुत ज्यादा चिंतित हैं।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.