बिजली विभाग की लापरवाही से लाखों रुपए के विद्युत उपकरण हुए खराब

तिजारा 16 जुलाई 2025 में बाईपास पर गत रात्रि बिजली विभाग की लापरवाही से हाई वोल्टेज आने के कारण लाखों रुपए के बिजली उपकरण फुंक गए, किसी अनहोनी की घटना के कारण सभी लोगों ने रात अंधेरे में गुजारी है, पीड़ित लोगों ने विभाग से त्वरित कार्यवाही और मुआवजे की मांग की है वही स्थानीय निवासी एडवोकेट शशिकांत गौतम ने कहा है कि यदि शासन प्रशासन ने अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई तो तिजारा बाईपास को जाम किया जाएगा, हाई वोल्टेज को चलते हुए लगभग 48 घंटे बीत जाने के बाद भी विभाग ने अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की है जिससे स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.