रामपुर। थाना स्वार पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। मंगलवार, 15 जुलाई को पुलिस ने गश्त और चेकिंग के दौरान इमरताराय जाने वाली सड़क पर लीड इंडिया स्कूल के पास स्थित एक पुराने टूटे पड़े स्कूल में छिपकर चोरी की योजना बना रहे तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से एक स्विफ्ट कार, तीन तमंचे, तीन जिंदा कारतूस, तीन खोखा कारतूस और दो फर्जी नंबर प्लेटें बरामद हुईं।
मुखबिर से सूचना मिलने के बाद थाना स्वार पुलिस मौके पर पहुंची तो संदिग्धों ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में एक राउंड जवाबी फायर किया। इस दौरान एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जबकि तीन को मौके से दबोच लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम इस प्रकार हैं:
उस्मान पुत्र नक्से अली, निवासी खेमपुर, थाना अजीमनगर, रामपुर
नईम उर्फ हक्ला पुत्र मोहम्मद अहमद, निवासी मोहल्ला अगलगा, थाना स्वार, रामपुर
मुरसलीन कुरैशी पुत्र कलुआ, निवासी टोडीपुरा, थाना टांडा, रामपुर
फरार अभियुक्त की पहचान जुल्फिकार पुत्र इसरार उर्फ मामू निवासी खेमपुर, थाना अजीमनगर के रूप में हुई है।
पुलिस पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। स्विफ्ट कार का उपयोग चोरी के सामान को ले जाने के लिए किया जाना था और वे नंबर प्लेट बदल-बदलकर पुलिस की नजरों से बचते थे।
बरामद सामान:
एक स्विफ्ट कार (DL4C AM XXXX)
तीन तमंचे (दो 315 बोर व एक 12 बोर)
तीन जिंदा कारतूस और तीन खोखा कारतूस
दो फर्जी नंबर प्लेट
गिरफ्तार अभियुक्तों का लंबा आपराधिक इतिहास
तीनों अभियुक्त कई गंभीर मामलों में पहले भी जेल जा चुके हैं। इनमें गैंगस्टर एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट, चोरी, लूट, हत्या के प्रयास, धोखाधड़ी और पशु क्रूरता अधिनियम जैसे कई संगीन अपराध शामिल हैं।
गिरफ्तारी करने वाली टीम:
उपनिरीक्षक केशु शर्मा
कांस्टेबल रिंकू कुमार, संदीप कुमार, राहुल अलूना, अमित कुमार और मौ. उस्मान
थाना स्वार पर अभियुक्तों के खिलाफ मु.अ.सं. 276/25 धारा 109(1)/312/313/318(4)/3(5) BNS व 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीकृत किया गया है।
पुलिस अब फरार अभियुक्त की तलाश में जुटी है और उसके जल्द गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।
