“एक पेड़ माँ के नाम 2.0” के तहत रुकुम सिंह इंटर कॉलेज नगला में किया पौधारोपण

बदायूं। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आर.टी.एम सोसायटी फॉर सोशल डवलपमेंट ने वृक्षारोपण अभियान – 2025 के तहत “एक पेड़ माँ के नाम 2.0” थीम पर भाग लिया। इस अभियान में प्रभागीय वन विभाग एवं ज़िला गंगा समिति द्वारा आर.टी.एम सोसायटी को आमंत्रित किया गया।

इस अवसर पर संस्था की निदेशक सुश्री रिदा तनवीर ने अपनी टीम के साथ मिलकर चौधरी रुकुम सिंह इंटर कॉलेज नगला पश्चिमी में पौधों का रोपण किया। उन्होंने यह संदेश दिया कि “जैसे हम अपनी माँ की देखभाल करते हैं, वैसे ही हमें हर पेड़-पौधे की भी संवेदनशीलता से देखभाल करनी चाहिए।”
उन्होंने बताया कि संस्था का लक्ष्य है कि जनमानस को पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुए हर व्यक्ति कम से कम एक पौधा अपनी माँ के नाम पर जरूर लगाए और उसकी सुरक्षा का संकल्प ले।
इस अभियान में आर.टी.एम सोसायटी की टीम में अबीर ख़ान, लाइबा ख़ान, अलीना सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
बता दें कि आर.टी.एम सोसायटी फॉर सोशल डवलपमेंट लगातार पर्यावरण, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और कौशल विकास के क्षेत्रों में कार्य कर रही है। इस अभियान के माध्यम से एक और प्रेरणादायी कदम उठाया गया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.