परियोजना यूपी-112 की बेहतर सेवाओं में जनपद रामपुर पुलिस ने सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में माह जून, 2025 में प्राप्त किया प्रथम स्थान
रामपुर: पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में यूपी – 112 जनपद रामपुर पुलिस ने बेहतर सेवाओं के कारण सम्पूर्ण प्रदेश में माह जून, 2025 Performance Dashboard की रैकिंग में 96.44 अंको के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया । परियोजना यू0पी0-112 Performance Dashboard के रैंकिंग सिस्टम में मुख्य तौर पर सभी पीआरवी का रिस्पांस टाइम, एक्नालेजमेंट/ इनरुट/ अराईव टाइम, कॉलर फीड बैक, आरओआईपी एक्टिविटी, इवेन्ट क्लोजर सिस्टम एवं विजिलेंस जांच रिपोर्ट के अंको के आधार पर जनपद की रैकिंग तय की जाती है । पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में परियोजना यूपी-112 में सितम्बर माह, 2024 से लगातार जनपद रामपुर प्रथम स्थान पर रहा है प्रथम स्थान पर आने पर पुलिस अधीक्षक, द्वारा यूपी-112 जनपद रामपुर की पूरी टीम को बधाई देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
