प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता एवं रोजगार मेले का आयोजन 16 जून को सिरसा में

ऐलनाबाद,सिरसा, 14 जून (एम पी भार्गव): कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय भारत सरकार तथा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग हरियाणा के संयुक्त तत्वावधान में 16 जून को प्रात: दस बजे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिरसा में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता एवं रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
संस्थान के प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि इस रोजगार मेले में कुल 12 प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी, जो युवाओं को शिक्षुता प्रशिक्षण एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएंगी। इन कंपनियों में हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड धारूहेड़ा रेवाड़ी, मुंजाल शोवा गुरुग्राम, भगवती प्रोडक्ट्स लिमिटेड सूरजपुरा ग्रेटर नोएडा, पद्मिनी वीएनए मेकाट्रॉनिक्स गुरुग्राम, सीएनएच इंडस्ट्रियल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड न्यू हॉलैंड ग्रेटर नोएडा, फ्लिपकार्ट वेयरहाउस सनपका गुरुग्राम, त्जिक्को डोर सिरसा, बाबा एग्रो टेक गांव थेरी बाबा सावन सिंह सिरसा, सतगुरु मैन्युफैक्चरिंग सिरसा, न्यू जगजीत जनता एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग वर्क्स, योकोहामा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड जापानी बहुराष्ट्रीय कंपनी, बहादुरगढ तथा कंबोज सोलर टेक सिरसा शिक्षुता एवं रोजगार मेले में आ रही हैं।
इस रोजगार मेले में दसवीं, बारहवीं या आईटीआई की परीक्षा उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं भाग ले सकते है। अधिक जानकारी के लिए राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिरसा में संपर्क कर सकते हैं।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.