कृष्ण बेदी द्वारा मुख्यमंत्री नायब सैनी की तुलना बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर से करना पाप है: प्रकाश भारती

ऐलनाबाद, 13 जून( एम पी भार्गव) इनेलो के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव प्रकाश भारती ने बीजेपी सरकार के मंत्री कृष्ण बेदी द्वारा मुख्यमंत्री नायब सैनी को अनुसूचित जाति वर्ग का भाग्यविधाता और बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमुर्ति बताने पर कड़ी निंदा की और कहा कि मंत्री द्वारा मुख्यमंत्री नायब सैनी की तुलना बाबा साहेब भीमराम अंबेडकर से करने का बयान बेहद आपत्तिजनक बयान है। मंत्री कृष्ण बेदी अपने दिए गए इस घटिया बयान पर देश की जनता से तुरंत माफी मांगे। हरियाणा प्रदेश में बीजेपी की तीसरी बार सरकार बनने से मुख्यमंत्री समेत मंत्रियों में घमंड सिर चढक़र बोल रहा है और दिमाग पूरी तरह से खराब हो चुका है और सातवें आसमान पर हैं। यही कारण है कि मुख्यमंत्री और मंत्री बेलगाम होकर जो भी मुंह में आता है बोल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि बीजेपी के मंत्री कृष्ण बेदी का ब्यान बेहद बेतुका है क्योंकि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर भारत के संविधान के निर्माता हैं और बाबा साहेब ने अनुसूचित जाति वर्ग और पिछड़ा वर्ग के लोगों को आरक्षण देने का काम किया था। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर द्वारा दिए गए उस आरक्षण की वजह से ही आज नायब सैनी विधायक और मुख्यमंत्री हैं और कृष्ण बेदी विधायक बनने के बाद सरकार में मंत्री हैं। मुख्यमंत्री नायब सैनी की बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर से तुलना करना न केवल अमर्यादित है बल्कि पाप है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.