विदेश नीति पर कांग्रेस का वार: अमेरिका से भारत को तीन बड़े ‘कूटनीतिक झटके’

नई दिल्ली (12 जून): कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को केंद्र सरकार पर विदेश नीति को घरेलू राजनीति से प्रेरित बताते हुए निशाना साधा और कहा कि भारत को हाल ही में अमेरिका से तीन “बड़े कूटनीतिक झटके” लगे हैं। पार्टी का कहना है कि अमेरिका बार-बार भारत की तुलना पाकिस्तान से कर रहा है, जो भारत की वैश्विक छवि के लिए चिंता का विषय है।

कांग्रेस के संचार प्रभारी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि अमेरिका की हालिया टिप्पणियां “चुनौती और चेतावनी” दोनों हैं, खासकर तब जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी “केवल विभाजनकारी राजनीति में ही रुचि रखते हैं।”

उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री को अपनी “हठधर्मिता” छोड़ते हुए एक सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए और इस गंभीर विषय पर संसद का विशेष सत्र आयोजित करना चाहिए।

कांग्रेस ने दावा किया कि मोदी सरकार की विदेश नीति ने भारत की विश्वसनीयता को नुकसान पहुंचाया है और यह नीति घरेलू राजनीतिक फायदे के हिसाब से चलाई जा रही है, जिससे भारत की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थिति कमजोर हुई है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.