अमृतसर पहुंचे तरुण चुघ, बोले– भगत कबीर जी से लें भाईचारे और समानता की प्रेरणा

अमृतसर, 11 जून: भगत कबीर जी की जयंती के अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तरुण चुघ अमृतसर पहुंचे और देशवासियों को जयंती की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कबीर जी की वाणी आज भी सामाजिक एकता, समरसता और भाईचारे की प्रेरणा देती है, जिसे जात-पात से ऊपर उठकर अपनाने की जरूरत है।

तरुण चुघ ने कहा, “भगत कबीर जी ने समाज में व्याप्त भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाई और समानता का संदेश दिया। आज के समय में उनके विचारों को अपनाना और उनसे प्रेरणा लेना बेहद जरूरी है।”

ऑपरेशन सिंधुर और जासूसी मामलों पर सख्त रुख
उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंधुर’ के बाद देश में हो रही जासूसी गतिविधियों को लेकर कहा, “जो भी भारत की सुरक्षा से खिलवाड़ करेगा, पाकिस्तान या किसी अन्य देश को सूचनाएं देगा, उस पर कड़ी कार्रवाई होगी। देश के साथ गद्दारी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।”

एसजीपीसी पर सीएम मान के बयान पर तीखा पलटवार
तरुण चुघ ने सीएम भगवंत मान द्वारा शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) को लेकर दिए गए बयान पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “एसजीपीसी सिखों की सर्वोच्च धार्मिक संस्था है, जो बलिदानों और संघर्षों से बनी है। यह संस्था सिख परंपराओं की रक्षक है और इसे लेकर सीएम मान को टिप्पणी करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।”

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि एसजीपीसी का इतिहास गौरवशाली है और वह सिख समाज की भावना और धार्मिक विरासत की प्रतीक है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.