मीरजापुर: जनपद न्यायाधीश ने जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
अपर जनपद न्यायाधीश व अध्यक्ष नगर पालिका ने सिटी क्लब में कूड़ा उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश
अध्यक्ष नगर पालिका श्यामसुंदर केशरी एवं अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लाल बाबू यादव ने आगे बढ़कर सिटी क्लब में इधर उधर बिखरे कूड़े(प्लाक रन) चलाया। जिसमे विद्यालय के बच्चे भी शामिल हुए। सालिड वेस्ट मैनेजमेंट 2016 को लेकर सिटी क्लब में बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष एवं अपर जिला जज सम्पन्न हुआ। बैठक में अपर जिला जज ने कहा की हम सभी को स्वच्छता अपनानी होगी। घर के बाहर कूड़ा फेकने से बचना होगा। उन्होंने बच्चो से सफाई रखने और अपने घर के आस-पास के लोगो को प्रेरित करने की जिम्मेदारी भी दी। इस मौके पर अध्यक्ष नगर पालिका ने कहा की नगर में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लगातार सफाई अभियान चलाया जा रहा है। गांधी जयंती पर 154 घंटे का महासफाई अभियान चलाकर लगातार दिन रात सफाई की गई थी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के अपील पर हर घर से लोगो ने निकलकर श्रमदान किया था। नगर के लोगो के अंदर भी स्वच्छता को लेकर जागरूकता आई हैं। लोगो के सहयोग से ही नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाकर स्वच्छ भारत के सपने को साकार किया जायेगा। इस अवसर जिन विद्यालयों के द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है उन्हे प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर अमित श्रीनेत, गौरव उमर, नीरज गुप्ता, सचिन जायसवाल, मनोज सेठ, संजय सिंह, संकल्प पाण्डेय, नंदकिशोर शर्मा सहित कई लोग उपस्थित रहें।