ब्लू स्टार ऑपरेशन की 41वीं वर्षगांठ को लेकर अमृतसर में सुरक्षा कड़ी

हरमंदिर साहिब और शहर के प्रमुख क्षेत्रों में तैनात हुआ भारी पुलिस बल, फ्लैग मार्च का आयोजन

अमृतसर: 6 जून को ब्लू स्टार ऑपरेशन की 41वीं वर्षगांठ को लेकर अमृतसर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। सचखंड श्री हरमंदिर साहिब से लेकर शहर के प्रमुख इलाकों तक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। हाल बाजार से स्वर्ण मंदिर तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

शहर में फ्लैग मार्च, 2000 जवान तैनात
पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स द्वारा आज अमृतसर शहर के विभिन्न हिस्सों में फ्लैग मार्च निकाला गया।

  • रैपिड एक्शन फोर्स, पंजाब आर्म्ड पुलिस और कमांडो दस्ते को शामिल किया गया है।
  • करीब 2000 अतिरिक्त जवान अन्य जिलों से बुलाए गए हैं।

पुलिस अधिकारियों का बयान: सुरक्षा सर्वोपरि
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह फ्लैग मार्च जनता को विश्वास दिलाने के लिए निकाला गया है कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और अमृतसर में अमन-शांति बनाए रखना प्राथमिकता है।
गौरव तुरा ने कहा कि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस और पैरा मिलिट्री बल पूरी तरह तैयार हैं।

सरकार की सख्ती, किसी भी ढील की संभावना नहीं
पंजाब सरकार ने भी यह साफ कर दिया है कि सुरक्षा में किसी भी प्रकार की ढील नहीं बरती जाएगी। प्रशासन की पूरी कोशिश है कि 6 जून को शहर में शांति और सौहार्द का माहौल कायम रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.