त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज समिति की निवाड़ी मोदीनगर में हुई भव्य पंचायत, संगठन का हुआ विस्तार

निवाड़ी (मोदीनगर): 1 जून 2025 (रविवार) को कस्बा निवाड़ी में आज त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज समिति की एक विशाल पंचायत का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी मांगेराम त्यागी रहे। भगवान परशुराम जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए हज़ारों की संख्या में त्यागी समाज के लोगों ने इस आयोजन में भाग लिया और समाज की एकता व जागरूकता का परिचय दिया। इस अवसर पर संगठनात्मक विस्तार भी किया गया।

कार्यक्रम में कुलदीप त्यागी (तलहैटा) को पश्चिम उत्तर प्रदेश का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया, वहीं शशांक त्यागी (निवाड़ी) को युवा जिला अध्यक्ष, गाजियाबाद की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम का सफल संचालन शशांक त्यागी और उनकी टीम द्वारा किया गया।

इस अवसर पर राम अवतार त्यागी (सर्ना), ज्ञानेश्वर त्यागी (धनोरा), अमित त्यागी (मंडोला), नरेंद्र त्यागी (निवाड़ी), पारुल त्यागी (निवाड़ी), जितेंद्र त्यागी (एडवोकेट), कृष्ण शास्त्री, ज्ञानबोध आर्य, ऋषिराज त्यागी, राजप्रकाश त्यागी, हनी नेता, गौरव त्यागी, सौरभ त्यागी, विकास त्यागी, अश्विनी त्यागी समेत समाज के कई प्रतिष्ठित सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों द्वारा आए हुए सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया गया और समाज के एकजुट प्रयासों की सराहना की गई।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.