जे0एस0 कॉलेज द्वारा माय भारत पोर्टल पर कराया गया छात्रों का पंजीकरण

सिकंदराबाद – बुधवार को जे0एस0 कॉलेज, सिकंदराबाद में एन0एस0एस0 की प्रथम एवं द्वितीय इकाई के संयुक्त तत्वाधान में स्पेशल रजिस्ट्रेशन कैंपेन के तहत छात्र-छात्राओं का माय भारत पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉक्टर स्वप्ना उत्प्रेती ने की। प्राचार्या ने बताया कि माय भारत पोर्टल एक ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म है, जिसका उद्देश्य युवाओं को सशक्त बनाना और उन्हें अपने समुदायों में लीडर और एक्टिव नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना है। 15 से 29 साल के युवा इस पोर्टल का लाभ उठा सकते हैं।कार्यक्रम में मुजफ्फर हुसैन, विनोद यादव, प्रोफेसर लोकेश कुमार, आशीष प्रताप सिंह, पुनीत यादव,गीता शेखावत सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी युधिष्ठिर सिंह सोलंकी एवं विकाश कुमार द्वारा किया गया।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.