Mirzapur: अवैध शराब तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार के साथ 05 अंतर्राज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार, 659 टेट्रा पैक व 42 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद

  • रिपोर्ट- मंजय वर्मा

मीरजापुर,  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक “सोमेन बर्मा” के दिशा-निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत कोतवाली कटरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय गिरोह के पांच शराब तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 659 टेट्रा पैक (प्रत्येक 180 एमएल) व 42 बोतल (प्रत्येक 750 एमएल) अवैध अंग्रेजी शराब तथा तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार (UP 63 AU 1969) बरामद की है।

यह कार्रवाई थाना को0कटरा क्षेत्रांतर्गत राबर्टगंज तिराहा के पास 12 मई 2025 को सुबह 4:43 बजे की गई, जब मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को रोका और तलाशी ली। कार से कुल 5 ट्रॉली बैग व 4 पिठ्ठू बैग बरामद हुए जिनमें शराब छिपाकर रखी गई थी।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम व पते:

मनीष कुमार पुत्र धर्मवीर राम, निवासी रामकृष्ण नगर, पटना, बिहार (उम्र: 22 वर्ष)

अभय कुमार जाटव पुत्र लालू राम जाटव, निवासी पूर्वी अशोक नगर, कंकड़बाग, पटना, बिहार (उम्र: 27 वर्ष)

अमन कुमार पुत्र जितेन्द्र प्रसाद, निवासी पूर्वी रामकृष्ण नगर, पटना, बिहार (उम्र: 27 वर्ष)

आकाश कुमार पुत्र राजनीति शाह, निवासी मंसूरचक, बेगुसराय, बिहार (उम्र: 27 वर्ष)

विकास कुमार जायसवाल पुत्र सुरेश जायसवाल, निवासी अहमलपुर, थाना को0देहात, मीरजापुर (उम्र: 35 वर्ष)

पूछताछ में हुआ खुलासा:
गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वे बिहार में शराब की भारी मांग को देखते हुए यूपी से शराब खरीदकर अधिक दामों पर सप्लाई करते हैं जिससे अच्छा मुनाफा होता है। यह पैसा वे आपस में बांटकर अपनी सुख-सुविधाओं में खर्च करते हैं।

बरामद सामग्री:

659 अदद टेट्रा पैक (180 एमएल प्रत्येक)

42 अदद बोतल (750 एमएल प्रत्येक) अंग्रेजी शराब

तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार (UP 63 AU 1969)

पंजीकृत अभियोग:
थाना को0कटरा में मु0अ0सं0-142/2025 धारा 60/63 आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अभियुक्तों को न्यायालय भेजा गया है। वहीं, वाहन को धारा 207 एमवी एक्ट के अंतर्गत सीज कर दिया गया है।

अपराधिक इतिहास:

विकास जायसवाल – मु0अ0सं0-105/2023 धारा 13 जुआ एक्ट, थाना को0देहात, मीरजापुर

आकाश कुमार – मु0अ0सं0-240/2024 धारा 60/63 आबकारी एक्ट, थाना को0कटरा, मीरजापुर

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार सिंह, थाना को0कटरा

उप निरीक्षक अनिल कुमार सिंह

उप निरीक्षक कृष्णकांत त्रिपाठी

उप निरीक्षक संजय सिंह एवं अन्य पुलिसकर्मी

इस बड़ी कार्रवाई से पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त अंतर्राज्यीय गिरोह के नेटवर्क को तोड़ने में सफलता प्राप्त की है। जनपद में अवैध गतिविधियों पर रोक के लिए यह एक प्रभावी कदम माना जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.