ऐलनाबाद,10मई(एम पी भार्गव )ममेरां रोड बाईपास स्थित नचिकेतन पब्लिक स्कूल में 10 मई 2025 को विश्व रेडक्रॅास दिवस के उपलक्ष में रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारम्भ मुख्यातिथि सुरेन्द्र कुमार, एस0एच0ओ0, थाना ऐलनाबाद, विशिष्ट अतिथि डाॅ0 लोकेश शर्मा व गायत्री शर्मा, जनता हस्पताल, ऐलनाबाद, विद्यालय चेयरमैन राजेंद्र सिंह सिद्धु, सचिव छबील दास सुथार, निदेशक रणजीत सिंह सिद्धु, प्रशासक अशोक कुमार, प्रिंसिपल सत्यानाराण पारीक, परमिन्द्र सिंह सिद्धु, कपिल सुथार, शिवम सुथार व अन्य विद्यालयों के संचालक जुगल किशोर,कुलवन्त कम्बोज, अनिल थेंच, विनोद विक्टर, जगतार शर्मा व महिन्द्र पारीक ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। यह रक्तदान शिविर सिरसा के वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट बल्ड सैंटर के सहयोग से लगाया गया। दिनेश बगाड़िया के नेतृत्व में डाॅ0 जगदीश राय, अंकुष तलवाड़, गुरप्रीत सिंह, विक्रम सिंह, सत्यावान कुमार, बलवान सिंह, अशोक कुमार व पूनम शर्मा ने अपनी अहम भूमिका निभाई। रक्तदान शिविर में कुल 10 महिलाओं सहित 75 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। सुबह से ही रक्तदाताओं ने पूरे जोश के साथ इस पुण्य कार्य में अपना योगदान दिया।
इस अवसर पर रक्तदाताओं का स्वागत करते हुए विद्यालय निदेशक रणजीत सिंह सिद्धु ने कहा कि विश्व रेडक्रास दिवस पर पिछले 18 वर्षों से रक्तदान शिविर का आयोजन विद्यालय में करवाया जाता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान करना वास्तव में पुण्य का कार्य है। इसी के साथ-साथ मौजूदा युद्ध के हालातों को देखते हुए किसी भी समय किसी प्रकार से भी रक्त की जरूरत पड़ सकती है। इसीलिए ये कैंप लगाना और भी अति आवश्यक है। रक्तदान करने से शरीर में कोई कमजोरी नहीं आती बल्कि हमारा शरीर कुछ ही समय में रक्त की आपूर्ति कर लेता है। तीन माह के अन्तराल से कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। रक्तदान ही जीवनदान हैं। इससे हमें आत्मिक शान्ति का भी अनुभव होता है। मानव को ईश्वरीय शक्ति प्राप्त है, इसलिए वो रक्तदान कर दूसरे मानव का जीवन बचा सकता है। इस शिविर में विद्यालय प्रबंधन समिति, विद्यालय स्टॅाफ व वाॅलंटियरस् का भी भरपूर सहयोग होता है।
विद्यालय प्रबन्धन समिति द्वारा रक्तदाताओं को रक्तदान के उपरान्त स्मृति चिहन् भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय चेयरमैन राजेंद्र सिंह सिद्धु, सचिव छबील दास सुथार, निदेशक रणजीत सिंह सिद्धु, प्रशासक अशोक कुमार, प्रिंसिपल सत्यनारायण पारीक, परमिन्द्र सिंह सिद्धु, कपिल सुथार, विद्यालय प्रैस प्रवक्ता गुरसेवक सिंह व स्टाॅफ ने रक्तदाताओं को रक्तदान करने पर नचिकेतन परिवार की ओर से धन्यवाद किया।
