Rampur: सी ए सजल अग्रवाल दूसरी बार बने संकल्प शाखा के अध्यक्ष

भारत विकास परिषद संकल्प शाखा रामपुर का दायित्व बोध और शपथ ग्रहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमे वर्ष 2025-26 की कार्यकारिणी का गठन हुआ और कार्यकारिणी सदस्यो को शपथ दिलाई गयी। शपथ ग्रहन का कार्यक्रम भारत विकास परिषद के प्रांतीय महासचिव नीरज मित्तल ने संपन्न कराया। सी ए सजल अग्रवाल को दूसरी बार सर्व सम्मति से अध्यक्ष चुना गया। अर्पित खंडेलवाल को सचिव, संजना खनेजा को महिला संयोजिका और एड आकाश रस्तोगी को कोषाध्यक्ष चुना गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ वन्दे मातरम से हुआ बच्चों के द्वारा स्वागत गीत पर नृत्य करके रीजनल और प्रान्त से आये अतिथियों का स्वागत किया गया।

भारत विकास परिषद संकल्प शाखा ने इस कार्यक्रम मे 12 नवयुवकों और उनकी धर्मपत्नियों को सदस्य बनाया और उन सभी को शपथ दिलाकर शाखा मे सम्मिलित किया इस तरह शाखा मे रामपुर के लगभग 50 नवयुवक समाज सेवा का कार्य करेंगे।

3 मई को विश्व पत्रकारिता दिवस मनाया जाता है और इस उपलक्ष्य मे ही रामपुर की प्रिंट मीडिया के पत्रकार बंधुओ को भी शाखा के द्वारा सम्मानित किया गया

कार्यक्रम मे लगभग 90-100 लोगो ने शिरकत की। जिसमे माधव गुप्ता, जगन्नाथ चावला, पीके अग्रवाल, अनीता वैश्य, विकास पाण्डेय, कविता खुराना, सुनीता अग्रवाल, मुदित अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, मुकुंद अग्रवाल, सी ए शलभ अग्रवाल, सी ए नमन अग्रवाल, वत्सल अग्रवाल, दीपाशा गुप्ता, विधि शर्मा, दीपेश खंडेलवाल, अंशिका अग्रवाल, शिवम् अग्रवाल, प्रतीक शर्मा, विभोर अग्रवाल, सिद्धार्थ पाण्डेय, यश वर्मा, अतुल गुप्ता, डॉ दीपांशु गुप्ता, अजय कट्टा, राहुल वार्ष्णेय, नीरज मित्तल, आदि लोग सम्मिलित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.