भाजपा ने मुसलमानों को दिए अधिकार, घर-घर जाकर वक्फ के प्रति जनजागरण करेंगे भाजपाई: हरीश

भाजपा जिला कार्यालय पर हुई बैठक, जिलाध्यक्ष बोले वक्फ को लेकर जनजागरण अभियान चलाएगी भाजपा

रामपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने कहा कि वक्फ मुसलमानों के शोषण का माध्यम था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसमें संशोधन कर मुसलमानों को और अधिकार देने का कार्य किया है। मुस्लिमों की स्थिति और मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि वक्फ संशोधन को लेकर विपक्ष की ओर से मुसलमानों को गुमराह किया जा रहा है, लेकिन भाजपा के पदाधिकारी घर-घर जाकर मुसलमानों को जागरूक करेंगे। राम विहार स्थित भाजपा कार्यालय पर आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि भाजपा ने आम मुसलमानों को अधिकार देने और उनके आर्थिक विकास के लिए वक्फ अधिनियम में कुछ संशोधन किए हैं। लेकिन, विपक्षियों को यह बात हजम नहीं हो रही है। वह नहीं चाहते कि मुसलमान भाजपा के साथ आएं। इसीलिए, कांग्रेस, सपा, बसपा समेत विपक्ष के सभी दल मुसलमानों को गुमराह करने में जुट गए हैं। किंतु, मुसलमानों को वक्फ संशोधन अधिनियम के प्रति जागरूक करने के लिए भाजपा की ओर से जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। मई माह में चलने वाले इस अभियान के तहत पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि मुस्लिमों के बीच जाएंगे। उन्हें बताएंगे कि वक्फ में संशोधन की जरूरत क्यों पड़ी और इससे क्या नुकसान थे। अब उन्हें क्या फायदा होगा। इसके लिए विधानसभा स्तर पर मुसलमानों के सम्मेलन आयोजित होंगे। साथ ही साथ ही गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों को वक्फ संशोधनों की जानकारी दी जाएगी। मुस्लिम महिलाओं के बीच भी पार्टी जाएगी और उन्हें बताएगी कि पहले वाले वक्फ में उनके लिए क्या था और अब क्या मिला है। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष भटनागर, जिला महामंत्री अशोक बिश्नोई, रविंद्र सिंह रवि, जिला उपाध्यक्ष मोहन कुमार लोधी, जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन रस्तोगी, जिला कोषाध्यक्ष संजय पाठक, विकास दीक्षित, अर्जित सक्सेना, बाकर खान, यामीन पाशा, प्रदीप गुप्ता, शुभम सक्सेना, कुंवर बहादुर लोधी, आकाश सक्सेना, अजीत गौतम, कुंवर पल यादव आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.