आयोजन: अंबेडकर की जयंती पखवाड़ा दिवस अन्तर्गत कुरीतियों से बचने का किया गया आह्वान

रिपोर्ट: बजरंग बहादुर सिंह (बजरंगी)

जौनपुर। जिले के केराकत विकास खंड क्षेत्र के सुल्तानपुर ग्राम में भारतीय संविधान के पुरोधा भारत रत्न डाक्टर बी आर अंबेडकर की जयंती पखवाड़ा सप्ताह अन्तर्गत विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं समाज के दबे-कुचले वंचित समाज के लोगों सहित सर्व समाज का आह्वान करते हुए शिक्षा और संस्कार से जुड़ने तथा कुरीतियों से बचने का आह्वान किया गया। समाज में पहले विभिन्न प्रकार की पूर्तियों एवं नशे की प्रवृत्ति से बचने की सलाह देते हुए कहा गया कि बाबा साहब में सदैव समाज के इनसे बचने का आह्वान किया था। इसके पीछे उनका मर्म था कि यह बुराइयां समाज के विकास में बाधक है। इस दौरान भक्तों ने डॉक्टर साहब के जयंती पखवाड़ा सप्ताह को
बड़े ही धूम धाम के साथ मनाते हुए उनके पग मार्गों पर चलने की बात कही। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर आगन्तुक अतिथियों में मास्टर नरायण, रामरतन, सुभाष, निवर्तमान प्रधान ओम प्रकाश, जिल पंचायत सदस्य प्रतिनिधि पप्पू सरोज, बच्चेलाल निराला, डाक्टर जीतराम भारतीय, पूर्व प्रधान गोपाल शर्मा, आफताब आलम, असलम आदि प्रमुख ने भारत रत्न की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपने अपने विचार व्यक्त कर भाव भरी श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मास्टर नरायण व संचालन कार्यक्रम के आयोजक निवर्तमान प्रधान सुल्तानपुर ओमप्रकाश द्वारा किया गया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.