नाबालिक लडकी के साथ छेडछाड करने वाले आरोपी को पुलिस थाना डबुआ की टीम ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद: डबुआ कॉलोनी के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस थाना डबुआ में दी शिकायत में बतलाया कि उसकी नाबालिक बेटी 17 अप्रैल से बिना बताये कहीं चली गई जिसको काफी तलाश किया गया परंतु नही मिली। जिसकी शिकायत पर पुलिस थाना डबुआ में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस थाना डबुआ की टीम ने मामले में कार्रवाही करते हुए 23 अप्रैल को लडकी को तलाश किया। जिसने पुछताछ में बताया कि उसकी सहेली उसे अपने घर पर लेकर गई थी, जहां पर सहेली के पिता ने उसके साथ छेडछाड की।

पुलिस थाना डबुआ की टीम ने मामले में आगामी कार्रवाई करते हुए छेड़छाड़ करने वाले आरोपी बलराज वासी जवाहर कॉलोनी को गिरफ्तार किया है। जिसको पुछताछ के बाद माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.