भिवाड़ी: अरावली सिलेंडर कंपनी में भीषण आग, दमकल की टीमें मौके पर जुटीं

भिवाड़ी: भिवाड़ी के प्लॉट नंबर SP-499, फेस फर्स्ट इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित अरावली सिलेंडर कंपनी में आज अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में दहशत फैल गई।

सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस और दमकल विभाग
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस कंट्रोल रूम, भिवाड़ी ने तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया। मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया गया।

अभी जारी है आग बुझाने का कार्य
खबर लिखे जाने तक आग पर काबू पाने की कोशिशें लगातार जारी थीं। दमकल कर्मी आग को नियंत्रित करने में जुटे हुए हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.