भिवाड़ी : पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में भिवाड़ी में कैंडल मार्च, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

भिवाड़ी में जगह-जगह श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

भिवाड़ी : पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में भिवाड़ी के नागरिकों ने दुख और आक्रोश के भाव के साथ कैंडल मार्च और श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित कीं। विभिन्न सोसाइटियों में लोगों ने एकजुट होकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

कॉसमॉस ग्रीन, कैपिटल ग्रीन और आशियाना तरंग ने जताया शोक
कॉसमॉस ग्रीन सोसाइटी, कैपिटल ग्रीन और आशियाना तरंग में रहने वाले नागरिकों ने मोमबत्तियां जलाकर आतंकवादी हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी। वहीं हमले में घायल हुए लोगों के लिए प्रार्थना की गई कि वे जल्द स्वस्थ हों।

दो मिनट का मौन, श्रद्धांजलि और एकजुटता का संदेश
आशियाना तरंग में आरडब्ल्यूए अध्यक्ष भगत सिंह और उनकी टीम सहित सभी निवासियों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सभी ने देश के वीर सपूतों की कुर्बानी को नमन करते हुए एकजुटता और देशभक्ति का संदेश दिया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.