रामपुर मे महाविद्यालय के बीएड विभाग में बीएड प्रथम वर्ष के छात्र छात्राओं द्वारा द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई कार्यक्रम का आयोजन

रामपुर मे महाविद्यालय के बीएड विभाग में बीएड प्रथम वर्ष के छात्र छात्राओं द्वारा द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ जागृति मदान धींगरा ने ज्ञान की देवी सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पार्पण एवं दीप प्रज्वलित करके किया। अपने स्वागत उद्बोधन में प्राचार्य ने कहा कि विदाई कार्यक्रम किसी भी पाठ्यक्रम का एक ऐसा मोड़ है जिस पर वरिष्ठ छात्र छात्राएं कनिष्ठ छात्र छात्राओं से विदा लेते हैं लेकिन आज के तकनीकी युग में हम भविष्य में भी एक दूसरे से जुड़े रहते हैं।

जीवन की जटिलताओं एवं व्यस्तताओं में ऐसे पल हमें बहुत याद आते हैं। प्राचार्य ने सभी को भावी जीवन में सफलताओं हेतु अपना आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्रदान किया। डॉ सोमेंद्र सिंह ने कहा कि जब भी कोई दो व्यक्ति संपर्क में आते हैं तो पारस्परिक प्रभाव पड़ता है जीवन में निरंतर अच्छा ज्ञान एवं अच्छी आदतों का निर्माण करके उन्नति करते रहें। डॉ सैयद अब्दुल वाहिद शाह ने छात्र-छात्राओं से जीवन में अपने परिवार एवं समाज के कल्याण के लिए कार्य करने की सीख दी। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों जैसे गायन, नृत्य एवं विभिन्न ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विदाई कार्यक्रम में बीएड द्वितीय वर्ष से राजेंद्र सिंह को मिस्टर फेयरवेल एवं नैंसी पाल को मिस फेयरवेल चुना गया। निर्णायक मंडल में डॉ शाहिदा परवीन,डॉ बिजेंद्र सिंह एवं डॉ नितिन कुमार त्यागी सम्मिलित रहे। इस अवसर पर बीएड विभाग प्रभारी डॉ प्रदीप कुमार ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.