नकबजनी के प्रकरण में प्रभावी कार्यवाही करते हुए तीन नकबजनो को किया गिरफ्तार

भिवाड़ी पुलिस थाना चोपानकी द्वारा नकबजनो के प्रकरण में प्रभावी कार्यवाही करते हुए वांछित तीन नकबजनो को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। रात्रि में कंपनी से चोरी हुई दो विद्युत मोटर बरामद की गई है, वही वारदात में प्रयुक्त वाहन बोलेरो को भी जब्त किया गया है। विद्युत मोटर चोरी के प्रकरण में खुलासा हेतु पुलिस की टीम गठित की गई थी, जिसने कार्यवाही करते हुए वांछित आरोपी वाजिद पुत्र अनूप खान जाति मेंव उम्र 27 साल निवासी घुड़ावली जामा मस्जिद के पास जिला नूहू हरियाणा तथा आकिब पुत्र हाशिम जाति मेंव उम्र 18 साल निवासी इस्लामाबादी, मोहल्ला उटावड़ जिला नूंह हरियाणा को तथा सालिम पुत्र नियात मोहम्मद निवासी इस्लामबादी मोहल्ला थाना उटावड़ जिला पलवल हरियाणा को मुखबिर की सूचना पर अजमेरी नाका से दस्तयाब कर पूछताछ की गई तथा अनुसंधान जारी है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.