पुलिस लाइन बदायूँ में द्वितीय अंतरजनपदीय पुलिस प्रतियोगिता-2025 का भव्य शुभारंभ

कुश्ती, बॉक्सिंग, बॉडी बिल्डिंग एवं आर्म रेसलिंग में दिखेगा पुलिस का दमखम

बदायूँ, 15 अप्रैल 2025 — आज दिनांक 15.04.2025 को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड, बदायूँ में द्वितीय अंतरजनपदीय पुलिस कुश्ती, बॉक्सिंग, बॉडी बिल्डिंग एवं आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता-2025 का भव्य शुभारंभ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. बृजेश कुमार सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया।

यह तीन दिवसीय प्रतियोगिता 15 अप्रैल से 17 अप्रैल 2025 तक आयोजित की जा रही है, जिसमें बरेली जोन के सभी जनपदों से चयनित प्रतिभागी पुलिसकर्मी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को और भी गौरवपूर्ण बना दिया। उपस्थित प्रमुख अधिकारियों में शामिल रहे:

अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमित किशोर श्रीवास्तव

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री के.के. सरोज

क्षेत्राधिकारी नगर रजनीश कुमार उपाध्याय

क्षेत्राधिकारी उझानी/लाइन्स शक्ति सिंह

क्षेत्राधिकारी सहसवान कर्मवीर सिंह

क्षेत्राधिकारी बिल्सी संजीव कुमार

मुख्य अग्निशमन अधिकारी रामराजा यादव

प्रतिसार निरीक्षक इन्द्रजीत सिंह

इसके अतिरिक्त बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी, कर्मचारीगण तथा खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. बृजेश कुमार सिंह ने अपने उद्घाटन संबोधन में कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं न केवल पुलिसकर्मियों के शारीरिक और मानसिक विकास में सहायक हैं, बल्कि आपसी समन्वय, अनुशासन और प्रतिस्पर्धा की भावना को भी बढ़ावा देती हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए निष्पक्ष एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन की अपील की।

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ी कुश्ती, बॉक्सिंग, बॉडी बिल्डिंग और आर्म रेसलिंग जैसी स्पर्धाओं में दमखम दिखाएंगे, और समापन समारोह में विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।

जनता में इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। तीन दिन तक बदायूँ पुलिस लाइन का मैदान पुलिसिया खेलों का केंद्र बना रहेगा।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.