बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी का जन्मदिन समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया

भिवाड़ी नगर परिषद क्षेत्र के अशोक विहार कॉलोनी के पास, झुग्गी झोपड़ी बनाकर निवास कर रहे, राजस्थान राज्य के नाथ संप्रदाय के लोग जो गलियों में भिक्षा मांगने का काम करते हैं, और कूड़ा चुनने का काम करने वाले लोगों के बीच में, पवित्र ह्रदय एनजीओ के द्वारा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर सामाजिक जन जागरूकता कार्यक्रम हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। पवित्र ह्रदय एनजीओ के अध्यक्ष बृजेश कुर्मी ने कहा कि बाबा साहब कहते थे कि समाज में बदलाव तभी आ सकता है जब सभी लोग शिक्षित हो, अपने हक और अधिकार के लिए संघर्ष करें, और हमेशा संगठित होकर रहें।
बाबा साहब का एक और कथन है उन्होंने कहा है कि शिक्षा एक ऐसी शेरनी का दूध है जो पियेगा वह दहाड़ेगा, अर्थात समाज में बदलाव तभी आ सकता है जब समाज के लोग पढ़े लिखे हो जागृत हो, संगठित हों और अपने हक और अधिकार के लिए संघर्ष करें।
इस कार्यक्रम में सभी बच्चे, बड़े बुजुर्ग, महिलाएं उपस्थित रहे। सभी ने बाबा साहब की तस्वीर पर माल्यार्पण किया, और आशीर्वाद के लिए नमन किया झुक कर प्रणाम किया। इस अवसर पर पवित्र ह्रदय के अध्यक्ष बृजेश कुर्मी ने कहा कि आप सब की भलाई के लिए एनजीओ कार्य कर रहा है
सभी बच्चों को पढ़ना होगा, सभी बच्चों को साफ सफाई से रहना होगा आगे बढ़ने के लिए प्रयास करना होगा। इस प्रकार सामाजिक उत्थान के लिए बाबा साहब का जन्मदिन हर्ष और उल्लास के साथ सामाजिक परिवर्तन के लिए मनाया गया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.