विकास की ओर एक और कदम: विधायक डॉ. मंजू शिवाच ने मोदीनगर क्षेत्र में कई विकास कार्यों का किया उद्घाटन

मोदीनगर, 15 अप्रैल 2025 — आज दिनांक 15/04/2025 को मोदीनगर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मुकीमपुर और नगर पंचायत फरीदनगर में विकास कार्यों का माननीय विधायक डॉ. मंजू शिवाच ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान ग्रामीणों और स्थानीय जनता में भारी उत्साह देखने को मिला।

विकास कार्यों का विवरण इस प्रकार है:

ग्राम मुकीमपुर में शिलान्यास:
“त्वरित आर्थिक विकास योजना” के अंतर्गत स्वीकृत सी.सी. रोड एवं नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।

लंबाई: 503 मीटर

लागत: ₹37.19 लाख

विधायक निधि से नाली निर्माण:
ग्राम मुकीमपुर में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के बराबर में नाली निर्माण कार्य का उद्घाटन किया गया।

लागत: लगभग ₹1.38 लाख

फरीदनगर में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण:
नगर पंचायत फरीदनगर में जोया संपर्क मार्ग से शमशान तक इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य का उद्घाटन किया गया।

लागत: ₹6.00 लाख

फरीदनगर में सड़क एवं नाली निर्माण:
एन.एम. सेंटर से सतवीर के खेत की ओर इंटरलॉकिंग सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का उद्घाटन किया गया।

लागत: ₹9.68 लाख

इस शुभ अवसर पर विधायक प्रतिनिधि डॉ. करणवीर सिंह, मंडल अध्यक्ष रोहित तोमर, रामकुमार, पुनीत, रोहित, संजय, दिनेश, नीरज तेवतिया सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

डॉ. मंजू शिवाच ने कहा कि क्षेत्र का चहुंमुखी विकास ही उनकी प्राथमिकता है, और जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनका कर्तव्य। स्थानीय लोगों ने विधायक के प्रयासों की सराहना करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.