खैरथल सहित भिवाड़ी और तिजारा क्षेत्र में तेज आंधी के बाद बारिश और ओलावृष्टि से मौसम में आया बदलाव

खैरथल तिजारा जिले के खैरथल, तिजारा और भिवाड़ी में शाम को करीब 4:00 बजे मौसम में अचानक धूल भरी आंधी चलने के बाद हल्की वर्षा का दौर शुरू हुआ जो कि ओलावृष्टि में बदल गया। चने के आकार से मोटे ओले क्षेत्र में करीब 5/7 मिनट तक आते रहे, लगभग 20 से 25 मिनट की बारिश के बाद मौसम अचानक साफ हो गया, मौसम ने एक बार फिर करवट लेते हुए करीब 6:00 बजे शाम को हुई जोरदार बारिश ने किसानों की चिंता को बढ़ा दिया है। किसानों का कहना है कि इस समय की बारिश से सभी किसानों को नुकसान है, इस समय फसल में गेहूं के दाने व चारा पीला पड़ जाता है, और फसल में नमी आने से नुकसान होता है। आंधी आने से जहां सड़कों पर धूल के गुब्बार से दीखना बंद हो गया, वहीं उसके बाद हुई बारिश से ठंडी हवाएं चलने लगी, जिससे क्षेत्र का तापमान काफी कम हो गया है। आगामी 24 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.