स्वीप कार्यक्रम के तहत निकाली गयी मतदाता जागरूकता रैली

सिकंदराबाद – स्वीप कार्यक्रम के तहत जॉइंट मजिस्ट्रेट /उप जिलाधिकारी प्रफ्फुल शर्मा के नेतृत्व में नगर के जैन इंटर कॉलेज कॉलेज, स्वामी दयाल भटनागर कन्या इंटर कॉलेज, डीडी कबाड़ी कन्या इंटर कॉलेज, एम एस इंटर कॉलेज की एक सामूहिक रैली निकाली गई| रैली नगर के जैन इंटर कॉलेज से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए जैन इंटर कॉलेज पर ही आकर समाप्त हुई| रैली में सभी विद्यालयों के छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ प्रतिभाग किया एवं नगर वासियों को सामान्य निर्वाचन 2024 में मतदान करने हेतु प्रेरित किया| इस मौके पर जॉइंट मजिस्ट्रेट /उप जिलाधिकारी ने कहा कि स्‍वीप का प्रमुख लक्ष्‍य निर्वाचनों के दौरान सभी पात्र नागरिकों को मत देने और जागरूक निर्णय लेने के लिए प्रोत्‍साहित करके भारत में सही मायनों में सहभागी लोकतंत्र का निर्माण करना है| उन्होंने यह भी कहा कि जिन लोंगो का अभी तक मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं है, वे सभी मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवा ले, इसके लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है | इस अवसर पर जैन इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा रंगोली भी बनाई गई|

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.