अघोषित बिजली कटौती से जनता बेहाल, रामपुर को मात्र 12 घण्टे ही बिजली मिल रही

कांग्रेस ने अधीक्षण अभियंता(SE) से मिलकर जताया विरोध

रामपुर मे हो रही अंधाधुंध बिजली कटौती के खिलाफ आज कांग्रेस नेताओं का प्रतिनिधिमण्डल पूर्व विधायक अफ़रोज़ अली खां के नेतृत्व मे अधीक्षण अभियंता विधुत वितरण मण्डल (SE) रामपुर से मिला और ज्ञापन सौपा.
ज्ञापन कहा गया कि गर्मी के मौसम कि शुरवात हो चुकी है रामपुर मे अघोषित बिजली कटौती से जनता त्रस्त हो चुकी है बिजली कटौती से लोगो के कारोबार भी प्रभावित हो रहे है बिजली आने जाने का कोई वक्त मुकर्रर नहीं है 24 घंटे मे रामपुर को मात्र 12 घण्टे ही बिजली मिल रही है जबकि कागज़ो मे 24 घण्टे बिजली आपूर्ति दर्शाए जा रही है ख़ासतौर पर दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक सुबह 6 बजे से 8 बजे तक विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप रहती है जिस कारण लकड़ी कारोबारियो को भी भारी नुकसान होता है दिन मे केवल 6 घंटे ही बिजली मिल रही है जिस कारण आरा मशीनों के संचालन मे काफी दिक्कते आ रही है इस कारण लकड़ी कारोबारी बिजली कि समस्या से जूझ रहे है जिससे लकड़ी कारोबारियो को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है बिजली विभाग कटौती करने के नये नये बहाने बना रहा है ख़ासतौर पर पहाड़ी गेट, अंगूरी बाग़, रज़ा इंटर कॉलेज, डूंगरपुर, सैफनी, खोद, सैदनगर,सेजनी नानकार बिजली उपकेंद्र का तो बहुत बुरा हाल है यहाँ बिजली 12 घण्टे मे भी आँखे मे चोली का काम करती है
कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने अधीक्षण अभियंता (SE) रामपुर से अनुरोध किया कि रामपुर में अघोषित बिजली कटौती बंद की जाए और आम जनता को राहत देते हुए 24 घंटे बिजली की आपूर्ति की जाए
ज्ञापन पर पूर्व शहर अध्यक्ष नोमान खां, ज़िला उपाध्यक्ष ज़ुबैर खां, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव मनी कपूर,युवा कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष आरिफ अल्वी, किसान कांग्रेस के ज़िला अध्यक्ष नाज़िश खां, सेवादल प्रदेश सचिव सैय्यद विक्की मियाँ,मुस्ववीर खां, महरबान अली,शाहिद अली एडवोकेट, रामगोपाल सैनी,फरीद अहमद खां, नूर मोहम्मद,जगमोहन मोना, बिलाल अंसारी, रूप नरायण आदि मौजूद रहे.

Leave A Reply

Your email address will not be published.