बदायूं दातागंज अपर पुलिस महानिदेशक ने नवनिर्मित पीएससी बटालियन का निरीक्षण किया

अपर पुलिस महानिदेशक पी.ए.सी उत्तर प्रदेश द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ व सेनानायक 08वीं वाहिनी पी.ए.सी. बरेली के साथ थाना मूसाझाग क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सैंजनी में नवनिर्मित महिला पी.ए.सी. बटालियन का निरीक्षण कर चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई।
अपर पुलिस महानिदेशक पी.ए.सी (उ0प्र0) सुजीत पाण्डेय द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ डा0 बृजेश कुमार सिंह व सेनानायक 08वीं वाहिनी पी.ए.सी, बरेली आकाश तोमर के साथ ग्राम सैंजनी में नवनिर्मित वीरांगना अवन्तीबाई महिला पीएसी बटालियन का स्थलीय निरीक्षण किया गया। महोदय द्वारा चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया गया समीक्षा उपरान्त कार्यदायी संस्था के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा – निर्देश दिये गये। महोदय द्वारा बैरक, मैस, शौचालय, परेड ग्राउन्ड, कार्यालयों आदि का निरीक्षण करते हुए अतिशीघ्र निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। बटालियन के निरीक्षण के दौरान उप-जिलाधिकारी दातागंज धर्मेन्द्र कुमार, क्षेत्राधिकारी दातागंज कृष्ण कुमार तिवारी, प्रतिसार निरीक्षक इन्द्रजीत सिंह व अन्य अधिकारी गण मौजूद रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.