गाजियाबाद: महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में एसीपी प्रिया श्रीपाल ने किय़ा जागरूकता

गाजियाबाद। सीएमडी हॉल में महिला सशक्तिकरण पर आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं की सुरक्षा, अधिकारों और जागरूकता पर चर्चा की गई। इस कार्यक्रम में एसीपी प्रिया श्रीपाल, पिंक बूथ चेकिंग इंचार्ज एसआई उषा मलिक, इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार, महिला कांस्टेबल चांदनी, रुचि, नीता और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

महिला सुरक्षा और अधिकारों पर दी गई जानकारी
कार्यक्रम के दौरान एसीपी प्रिया श्रीपाल ने बताया कि महिलाएं अपने अधिकारों का सही उपयोग कैसे करें और आसपास होने वाले अपराधों की जानकारी पुलिस तक कैसे पहुंचाएं।

उन्होंने महिलाओं को उन हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया जहां वे अपनी शिकायतें दर्ज करा सकती हैं। साथ ही, गाजियाबाद जिले में पिंक बूथों की स्थापना के बाद महिला उत्पीड़न के मामलों में आई कमी और उनके समाधान की प्रक्रिया पर भी जानकारी दी।

समाजसेवी संगठनों की भी रही भागीदारी
इस मौके पर राष्ट्रीय लोक दल की महिला प्रकोष्ठ से सुमन चौधरी, अनुप्रीत कौर, पंजाबी संगठन की अध्यक्ष शालिनी नैयर, वर्षा समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

महिला सशक्तिकरण को लेकर आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम में महिलाओं को सशक्त, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।

 

 

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.