तेज रफ्तार कैंटर का कहर: ठेला और ई-रिक्शा को उड़ाया, एक की मौत, पांच गंभीर घायल

मोदीनगर, कादराबाद: तेज गति से आ रही एक कैंटर गाड़ी ने लोडेड ठेले और ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना दोपहर करीब 3 बजे कादराबाद सीएनजी पंप के सामने की है। मृतक की पहचान 56 वर्षीय ज्वाला (पुत्र राधासेठ, निवासी सारा रोड, मानवतापुरी गली नंबर 4) के रूप में हुई है, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को गाजियाबाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ई-रिक्शा में सवार सभी पांचों यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें मेरठ के सुभारती अस्पताल में रेफर किया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कैंटर चालक शराब के नशे में धुत था, जिसके चलते यह भीषण हादसा हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी ड्राइवर तथा वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.