वोटर चेतन महा अभियान के तहत विधायक ने किया जनसंपर्क

सिकंदराबाद में वोटर चेतना महाअभियान के तहत विधायक ने घर-घर घूम कर युवा वोटरों से वोट बनवाने की अपील की। वह नगर के बाजारों में भी गए तथा व्यापारियों से भी उन्होंने अपील की।
भाजपा विधायक लक्ष्मी राज सिंह ने शनिवार को भाजपा द्वारा चेतन वोटर महा अभियान के अंतर्गत सिकंदराबाद के चौधरीवाडा बाजार एवं आस-पास मोहल्ले में युवा वोटरों को जोड़ने के लिए घर-घर और बाजार में घूम कर युवा वोटरों से वोट बनवाने की अपील की। विधायक ने कहा कि युवा अपना वोट बनवाएं एवं लोकतंत्र के महापर्व पर अपना वोट डालकर लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करें | उन्होंने कहा कि वोट में बड़ी शक्ति है एक वोट से किसी की हार और जीत हो जाती है। उन्होंने सभी सेअधिक से अधिक मतदान करने का आह्वान किया। विधायक लक्ष्मी राज सिंह ने कहा कि भाजपा सभी वर्गों की पार्टी है तथा भाजपा में ही सभी का सम्मान है उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आवाहन किया।
इस मौके पर विधायक लक्ष्मी राज सिंह, अरविंद दीक्षित,पूर्व नगर अध्यक्ष पिंकी बोहरा, घनश्याम सैनी, अमर सिंह सैनी, मीडिया प्रभारी अरुण प्रजापति, गौरव भाटिया, उज्जवल सिंह, रिक्की मोबाइल वाले समेत आदि सैकड़ो भाजपा भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.