बदायूँ: जनपद के समस्त थानों पर “थाना समाधान दिवस* का आयोजन

बदायूँ। अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन,बरेली मण्डलायुक्त और पुलिस महानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र,बरेली ने थाना कादरचौक पर फरियादियों की समस्याएं सुनी साथ ही जमीन सम्बंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम बनाकर उनका समय पर निस्तारण के लिए निर्देश दिए।

शनिवार को जनपद के समस्त थानों पर “थाना समाधान दिवस” का आयोजन किया गया । जिसमें आज थाना कादरचौक पर अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन,बरेली श्री पी0सी0मीना,पुलिस महानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र,बरेली श्री डा0 राकेश सिंह, बरेली मण्डलायुक्त श्रीमती सौम्या अग्रवाल, जिलाधिकारी बदायूँ मनोज कुमार तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डा0 ओ0 पी0 सिंह ने थाने पर शिकायत लेकर आये फरियादियों की समस्याओं को सुनकर कुछ का मौके पर निस्तारण किया तथा कुछ के गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण के लिए सम्बंधित को निर्देश दिया।
साथ ही निर्देश दिया गया कि ज़मीन सम्बंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की टीमें संयुक्त रुप से प्रकरण का निस्तारण करें जिससे फरियादियों को अलग-अलग भटकना न पड़े व प्रकरणों का त्वरित व न्याय पूर्ण निस्तारण हो सके। इसी क्रम में जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थानों पर समाधान दिवस का आयोजन कर जनता की समस्याओं को सुना गया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.