पुलिस अधीक्षक रामपुर ने निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नत संजीव कुमार को दी बधाई

रामपुर :आज दिनांक 05/02/2025 को पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा उ0 नि0 नागरिक पुलिस के पद से निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नत होने पर थाना भोट में नियुक्त संजीव कुमार को पुलिस कार्यालय में कंधे पर स्टार लगाकर बधाई दी गई और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

संजीव कुमार ने वर्ष 1994 में आरक्षी के पद पर पुलिस विभाग में भर्ती होने के बाद, वर्ष 2012-13 में उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्राप्त की थी। अब उन्हें निरीक्षक नागरिक पुलिस के रूप में पदोन्नत किया गया है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.