महाकुंभ 2025 में मची भगदड़ के अगले दिन मेला क्षेत्र में भीषण आग

महाकुंभ : आग लगने की घटना और नुकसान

महाकुंभ 2025 के दौरान छतनाग घाट और नागेश्वर घाट सेक्टर-22 के पास स्थित टेंट सिटी में भीषण आग लग गई। यह आग प्राइवेट कंपनी द्वारा लगाए गए वैदिक टेंट सिटी में लगी, जिसमें दर्जन भर से अधिक टेंट और कॉटेज जलकर खाक हो गए। आग के कारणों को लेकर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।

आग पर काबू और राहत कार्य
फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और राहत कार्य शुरू किया। फिलहाल, इस आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं और आग बुझाने के प्रयासों पर नजर रखे हुए हैं।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.