लाखेरी आरएसीबी कॉलोनी में अवैध विद्युत कनेक्शन, विभाग की अनदेखी

अवैध कनेक्शन और विद्युत विभाग की लापरवाही

बूँदी : लाखेरी आरएसीबी कॉलोनी में विद्युत विभाग द्वारा अवैध तरीके से कनेक्शन लिए जाने का मामला सामने आया है। कॉलोनी के भंडार शाखा के सामने स्थित क्वार्टर में अवैध तरीके से लाईट लगाई गई है, जिसे न तो कनिष्ठ अभियंता ने देखा है और न ही जोनल जीप द्वारा इस पर कोई कार्रवाई की गई है। इस अवैध कनेक्शन के जरिए विद्युत विभाग गरीब लोगों पर कार्रवाई करता है, लेकिन खुद विभाग के अधिकारी और कर्मचारी अवैध तरीके से कनेक्शन लेने वाले लोगों के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाते।

विद्युत विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल

जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, लाखेरी शाखा में कार्रवाई के नाम पर सहायक अभियंता और उनके अधिकारी केवल आंकड़े डालकर इस चोरी को बढ़ावा दे रहे हैं। कॉलोनी में अवैध रूप से कनेक्शन चलाने वाले ठेकेदार के लोग रात दिन हीटर चला रहे हैं, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इस मुद्दे पर कनिष्ठ अभियंता और सहायक अभियंता से जानकारी लेने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे संतुष्ट जवाब नहीं मिला।

जोनल चिप कोटा का बयान

इस मामले पर जोनल चिप कोटा ने कहा कि “मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी कि आरएसीबी कॉलोनी में अवैध तरीके से कनेक्शन लेकर विद्युत का दुरुपयोग किया जा रहा है। अब यह मामला सामने आया है और उचित कार्रवाई की जाएगी।”

Leave A Reply

Your email address will not be published.