Rampur News: संविधान गौरव अभियान के अंतर्गत ग्रामीण मंडल में कार्यशाला आयोजित

रामपुर। भारतीय जनता पार्टी के संविधान गौरव अभियान के तहत रामपुर नगर विधानसभा के ग्रामीण मंडल में एक कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला में नगर विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्र के सभी पदाधिकारी और समिति अध्यक्ष उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन रस्तोगी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने “संविधान गौरव अभियान” शुरू किया है। इस अभियान का उद्देश्य संविधान निर्माता डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना और उनके सम्मान को बढ़ावा देना है।

अर्जुन रस्तोगी ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि डॉ. अंबेडकर के निधन के बाद कांग्रेस ने कभी उन्हें वह सम्मान नहीं दिया, जिसके वे हकदार थे। इसके विपरीत, एनडीए सरकार ने 1990 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया और उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने समाज को जोड़ने का कार्य किया है, जबकि विपक्ष ने हमेशा समाज को तोड़ने की कोशिश की है।

रस्तोगी ने सभी पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वे इस अभियान को ग्रामीण क्षेत्र के प्रत्येक बूथ तक पहुंचाएं और डॉ. अंबेडकर के विचारों को अनुसूचित समाज तक ले जाएं।

कार्यशाला में मंडल अध्यक्ष एडवोकेट कमल सिंह लोधी, महामंत्री मक्खन लाल सैनी, उपाध्यक्ष ठाकुर विजेंद्र सिंह, प्यारेलाल, डॉ. जगदीश, राम बहादुर सैनी, मानसिंह लोधी, पान सिंह यादव, डॉ. रामावतार लोधी, किशन लाल प्रधान, कमल कुमार, सुदर्शन गोला, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष जयपाल सिंह, ओम प्रकाश प्रजापति, मोहन वाल्मीकि, रोशन पाल, इंदल सैनी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने संविधान की रक्षा और डॉ. अंबेडकर के विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.