नागरिक समाधान शिविर में करवाएं अपनी समस्याओं का निदान: सीईओ

समाधान शिविर में आमजन की समस्याएं सुनीं

सिरसा: सीईओ जिला परिषद डा. सुभाष चंद्र ने बुधवार को आयोजित समाधान शिविर में आमजन की समस्याओं को सुना और बताया कि हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा प्रतिदिन जिला और उपमंडल स्तर पर समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे इन शिविरों का लाभ उठाएं और अपनी समस्याओं का समाधान करवाएं।

समयबद्ध समाधान का किया गया वादा
सीईओ डा. सुभाष चंद्र ने कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना है। समाधान शिविर में जहां कुछ शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया जा रहा है, वहीं अन्य शिकायतों का समाधान संबंधित विभागों द्वारा निर्धारित समय सीमा में किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए और शिकायतकर्ताओं को समाधान होने पर जानकारी दी जाए।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.